अब अक्सर चुप-चुप-से रहे हैं

अब अक्सर चुप-चुप-से रहे हैं यूँ ही कभी लब खोले हैं
पहले “फ़िराक़” को देखा होता अब तो बहुत कम बोले हैं

दिन में हम को देखने वालो अपने-अपने हैं औक़ाब
जाओ न तुम इन ख़ुश्क आँखों पर हम रातों को रो ले हैं

फ़ितरत मेरी इश्क़-ओ-मोहब्बत क़िस्मत मेरी तन्हाई
कहने की नौबत ही न आई हम भी किसी के हो ले हैं

ग़म का फ़साना सुनने वालो आख़िर्-ए-शब आराम करो
कल ये कहानी फिर छेड़ेंगे हम भी ज़रा अब सो ले हैं

अब हम लोग पराये-से हैं कुछ तो बताओ हाल-ए-”फ़िराक़”
अब तो तुम्हीं को प्यार करे हैं अब तो तुम्हीं से बोले हैं

Published in:  on 11/08/2009 at 1:11 PM Leave a Comment
Tags: ,

The URI to TrackBack this entry is: http://aahang.wordpress.com/2009/11/08/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment