मै खयाल हूं किसी और का..

मै खयाल हूं किसी और का मुझे सोचता कोई और है

मेरा अक्स है सरे आइना पसे आइना कोई और है …

अक्स – image पसे आइना- behind the mirror

मैं किसी के दश्त ए तलब में हूं मैं किसी कि हर्फ ए दुआ में हूं

मैं नसीब हूं किसी और का मुझे मांगता कोई और है …..

दश्त ए तलब – As ordered by hand हर्फ ए दुआ – words of prayer

मुझे दुश्मनों कि खबर ना थी तुझे दोस्तों का पता न था

मेरी दास्तां कुछ और थी तेरा वाकया कोई और है ..

वाकया - anecdote दास्तां - story

कभी लौट आयें तो पूछ्ना नहीं देखना उन्हें  गौर से

जिन्हें रास्ते में खबर हुई कि ये रास्ता कोई और है….

Just ask them casually , don’t offer a surprised look

Perhaps they realized mid way,that this is not the right direction

अजब ऐतबार औ बे ऐतबारी के दरमियां है ये ज़िन्दगी

मैं करीब हूं किसी और के मुझे जानता कोई और है  ….

ऐतबार औ बे ऐतबारी के दरमियां - between trust and  doubt

~ Salim Kausar

http://www.youtube.com/watch?v=6SKb0gOR8SU&feature=related

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 97 other followers